भारतीय प्रबंध संस्थान इन्दौर के 40 विद्यार्थी विकास कार्य देखेंगे,प्रभारी कलेक्टर श्री टेगोर ने किया संबोधित

शाजापुर
——
जिले में भारतीय प्रबंध संस्थान इन्दौर के 40 विद्यार्थियों द्वारा जनपद पंचायत शाजापुर, मो.बड़ोदिया, शुजालपुर एवं कालापीपल में क्षेत्र भ्रमण कर ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास विभाग की मनरेगा योजनान्तर्गत निर्मित जल संरक्षण कार्य एवं पोल्ट्रीफार्म का अवलोकन किया जायेगा। सभी विद्यार्थी आज जिला पंचायत शाजापुर में उपस्थित हुए। उपस्थित विद्यार्थियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर द्वारा विस्तृत रूप से ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा मनरेगा, जल शक्ति अभियान एवं मनरेगा अधिनियम में अन्य अनुमत कार्यो के संबंध में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चेकडेम, स्टापडेम, सोखपीट, गलीप्लग, रिचार्ज पीट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कंटूरट्रेन्च, कंटूरबन्ड, बोल्डरचेक, फार्मबन्डिंग, गेबियन संरचना, अण्डरग्राउण्डडाईक, डगआउट पोण्ड आदि विभिन्न कार्यो की विस्तार से जानकारी देते हुए संबोधित किया गया। सभी विद्यार्थी जिले में 18 दिसम्बर 2023 से 22 दिसम्बर 2023 तक जिले की जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर निर्मित संरचनाओं का अवलोकन करेंगे।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
IIM Indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |