जिला स्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति की बैठक संपन्न

शाजापुर
—–
प्रभारी कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति (डीजीआरसी) की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री के.एस.यादव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री विनोद कुमार कुशवाह, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री नरेश सोनी सहित बैंक आफ इंडिया शाखा शाजापुर, कृषि विभाग के चारों विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी आफ इंडिया लिमिटेड शाजापुर के जिला प्रबंधक एवं विकासखण्ड स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कुल 26 बैंक शाखा प्रबंधकों एवं शिकायतकर्ता कृषको को बैठक में उपस्थित होना था, जिसमें से 06 बैंक शाखा प्रबंधक बैठक में उपस्थित हुए। शेष बैंक शाखा प्रबंधक से जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के माध्यम से दूरभाष पर चर्चा की गई। प्रभारी कलेक्टर श्री टैगोर द्वारा कृषको से एवं बैंक शाखा प्रबंधक तथा ए.आई.सी. बीमा के प्रतिनिधियों से चर्चा कर कुल 43 शिकायतो का निराकरण किया गया। बैंक शाखा प्रबंधक एवं ए.आई.सी. की त्रुटि पाये जाने पर शिकायतकर्ता कृषक का 10 दिवस में निराकरण करने के निर्देश जारी किये गये।

इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ श्री टैगोर ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाए। किसानों की शिकायतों के निराकरण के लिए भू-अभिलेख अधीक्षक एवं उपसंचालक कृषि क्रमश: पटवारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को पाबंद करें। बैंकों की त्रुटि के कारण यदि किसानों को बीमा राशि प्राप्त नहीं हुई है तो संबंधित बैंक किसानों को राशि का भुगतान करें। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत भी कराया।
#collectorshajapur
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |