सेवानिवृत्त व्यक्ति रीड की हड्डी की तरह जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग होकर हमारे समाज की धरोहर है

शाजापुर / सेवानिवृत्त व्यक्ति रीड की हड्डी की तरह जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग होकर हमारे समाज की धरोहर है, जिसके बिना सामाजिक व्यवस्था सीधी खडी नही हो सकती है। पेंशनर्स के दर्घ अनुभव से हम सबको सीखना चाहिए और उनका सदैव सम्मान करना चाहिए। पेंशनर्स के संगठन ने न्याय पालिका को पेंशनर के मंच पर बुलाकर जो सम्मान दिया है, वह प्रसंशनीय है। यह बात पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से पेशनर दिवस पर जिला मुख्यालय पर स्थित निजी गार्डन में आयोेजित पेंशनर्स समागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला न्यायाधीश अनिलकुमार नामदेव ने कही। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशिष परसाई एवं आदिल एहमद खांन के साथ ही जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक एहमद सिद्वीकी एवं वयोवृद्व पेंशनर प्रोफेसर मोहनसिंह तोनगरिया भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
पेशनर्स एसोसिएशन के जिला अघ्यक्ष राजेन्द्र रिणवा ने बताया कि इस कार्यक्रम में पहली बार नवाचार किया गया, जिसके तहत 7 पेंशनर द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले 7 विशिष्ट योग्यता एवं विशेषताधारित पेंशनर्स को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर उन्हे पुरूस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया। इनमें मुख्य रूप से स्व. पं. जुगलकिशोरजी द्विवेदी साहित्य सम्मान का पुरूस्कार सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद रियाज आगा को साहित्य की विभिन्न विधाओं में हिन्दी एवं उर्दू के प्रासंगिक रचनाधर्म के निर्वहन के लिये दिया गया। स्व. जमनाबाई मातृशक्ति सम्मान सेवानिवृत्त शिक्षिका एवं समाजसेवी श्रीमती कमला व्यास को संघर्षशील उत्तरदायित्व के लिये दिया गया। स्व. नौरंगीलालजी सक्सेना जीवन संवर्धन सम्मान सेवानिवृत्त शिक्षक रामस्वरूपजी नाहर दुपाड़ा वाले को विद्यालय में शिक्षा का उत्तम वातावरण, व्यवस्था, धार्मिक, सामाजिक एवं लोकसेवा कार्य में सजग दायित्वबोध हेतु दिया गया। इसीप्रकार स्व.् श्री नारायणलालजी शर्मा सुरक्षा सम्मान भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव को मातृभूमि की विशिष्ट सेवा हेतु दिया गया। स्व.् श्री राधेश्यामजी गोठी खेल सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारी बालकृष्ण वर्मा को खेल की विभिन्न विधाओं में सहभागिता एवं खेल प्रतिभा के रूप मे विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया। स्व. हरिशंकरजी शेषा जीवन संवर्धन सम्मान शाजापुर के सेवानिवृत्त व्याख्याता श्याम लिमये को उनके बहुआयामी व्यक्तित्व एवं शिक्षण कार्य में वनवासी बालिकाओं को शिक्षा, आवास एवं रोजगार की सेवा उपलब्ध कराने हेतु जीवन संवर्धन सम्मान दिया गया। स्व. श्री गुलशेर अहमद पेंशनर्स सेवा सम्मान सेवानिवृत्त शिक्षक सुखदेवलाल भावसार को पेंशनर्स संगठन एवं कार्यालयीन व्यवस्था में सराहनीय सहयोग हेतु दिया गया।
उन्होने बताया कि संख्या के मान से इस विशाल आयोजन में एसोसिएशन के द्वारा जारी फोल्डर का विमोजन अतिथिगणों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में अपने जीवन के 80 बर्ष से अधिक आयु के 105 व्यक्तियों को शॉल ओढाकर अतिथिगणों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित माह दिसम्बर में जन्मदिवस वाले 36 व्यक्तियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। माह दिसम्बर में सेवानिवृत्त होने वाले 6 शासकीय कर्मचारियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोहरलाल राय ने तथा आभार प्रदर्शन डा. जगदीश भावसार ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |