श्री गणेश पूजन से आज होगी श्री राम जानकी विवाह महोत्सव की शुरूआत,,रविवार को निकलेगी भव्य श्री राम बारात
–
शाजापुर। गत वर्ष से शहर में आरंभ हुए श्री राम जानकी विवाह महोत्सव के 2 दिवसीय आयोजन की शुरूआत आज से होने जा रही है। जिसके पहले दिन श्री गणेश पूजन होगा। इसके बाद हल्दी, मेंहदी और महिला संगीत जैसे आयोजनो के बाद 17 दिसम्बर को भव्य श्री राम बारात निकाली जावेगी और प्रभु श्री राम जनकपुर पहुंचेंगे जहां विधी-विधान से सीता जी के साथ उनका विवाह होगा। आयोजन को लेकर शहर भर में उत्साह है, समिति तैयारीयो को अंतिम रूप देने में लगी हुई है।
श्री राम महिला मंडल की अंजु कुम्भकार ने बताया कि चित्रगुप्त मार्ग स्थित श्री शनि विजय हनुमान मंदिर में दोपहर 1 बजे श्री राम जानकी विवाह महोत्सव का श्री गणेश पूजन होगा। उसके पश्चात् दोपहर 2 बजे हल्दी, मेंहदी का आयोजन होगा। रात्रि के समय भजन कीर्तन और विवाह संगीत भी मंदिर परिसर में श्री राम महिला मंडल द्वारा आयोजित किया जावेगा। महिला मंडल की सुधा शर्मा, अलका दुबे, ललिता पुष्पद, कमला प्रजापति, प्रेमलता प्रजापति, घींसी प्रजापति, अंकिता गुप्ता, चंद्रकला चौहान, उषा सोनी, चेतना शर्मा, उषा वाजपेयी, चिंतामणी शर्मा, आशा सोनी आयुषी शर्मा, प्रेमलता शर्मा, अनुराधा शर्मा, अनुराधा मेहता, अलका शर्मा, रेखा राठौर, साधना राठौर, आशा माहेश्वरी, सुरूची दवे, संगीता दवे, सलोनी शर्मा, मधुकांता सोनी, सुरभि दवे, तनीषा सोनी, अनुराधा दवे, सीमा शर्मा, शगुन प्रजापति, किरण सोनी, सहित महिला मंडल की सभी सदस्य विवाह आयोजन की तैयारीयो में जुटी हुई है।
भगवा झंडो और लिग्गीयो से सजेगा शहर
श्री राम जानकी विवाह महोत्सव के प्रवक्ता कपिल शिंदे और सत्यम शर्मा ने बताया कि आयोजन के तहत किला स्थित श्री राम मंदिर और किला परिसर को तो फुलो और लिग्गीयोे से सजाया ही जाएगा। साथ ही किले के प्रवेश द्वारा पर भी आकर्षक रोशनी की जाएगी। तो शहर के मुख्य मार्गाे को भी भगवा झंडो से सजाया जाएगा। वहीं शोभा यात्रा मार्ग पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनो द्वारा श्री राम बारात के स्वागत की तैयारीयां की जा रही है।
स्वागत और सहयोग का अनुरोध
आयोजन समिति के संरक्षक श्री श्याम सुंदर शर्मा, प्रदीप चंद्रवंशी, प्रेम जैन, प. संतोष जोशी, राजकुमार शर्मा, आशीष नागर, गोविंद सोनी, संजय चावड़ा, दीपक चौहान, महेश मंडलोई, लक्ष्मण गवली, बद्रीलाल परमार, हरिदर्शन सिंह तोमर और सचिन सोनी सहित आयोजन के संयोजक मनीष सोनी, सचिव दुष्यंत सोनी और कोषाध्यक्ष ललित कुम्भकार व समिति सदस्यो ने जनजन से आयोजन में सहयोग का अनुरोध किया है।