महिलाओं का स्वयं के रोजगार स्थापित करवाने में पुलिस करेगी सहयोग,
उच्च शिक्षा कैसे हासिल कर आईएएस आईपीएस सहित डॉक्टर इंजीनियर बनने की तैयारियां करने वालो के लिए भी शुरू करेंगे कोचिंग
:- शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन परिसर में शहर की ओर पुलिस परिवार की महिलाओं के स्वावलंबन की क्षमता एवं सृजनात्मकता के विकास करने के उद्धेश्य और पुलिस परिवार के कल्याण हेतु डीजीपी के मार्गदर्शन व एसपी यशपाल राजपूत के निर्देशन में “धृति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान
पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बनाई गई क्रियात्मक वस्तुएं प्रदर्शनी का अवलोकन एसपी यशपाल राजपूत व एएसपी टी.एस.बघेल सहित उपस्थितजनो ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी यशपाल राजपूत ने कहा कि
महिलाओं के काम का दायरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। वो लगातार सशक्त बन रही हैं। यही कारण है कि चूल्हा चौका संभालने के साथ ही वाेे रोजगार को भी अपना रही हैं। ताकि वे स्वावलंबी बन सकें। उन्हौने कहा कि महिलाएं सिलाई मशीन के माध्यम से घर बैठे अपना काम शुरू कर सकती हैं और अच्छी आमदनी अर्जित कर सकती हैं। इसका लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं उठा सकती हैं और महिलाएं घर बैठे ही काम करके अलग से आमदनी कर सकती है।