मक्सी,,
श्री कुशाभाऊ ठाकरे, स्मृति शासकीय महाविधालय मक्सी में विश्व एड्स दिवस पखवाड़े के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में गोद ग्राम झोंकर में एडस पर लोगो को जागृत करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नाटक में एड्स फैलने के कारण एवं एड्स पर फैली समाज की भ्रांतियों को दर्शाया गया। एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया गया। ग्राम के उपसरपंच श्री मधुसूदन जी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उन्होंने सभी का उत्साह वर्धन करते हुए इस कार्य की सराहना की। साथ ही एक मानव श्रृंखला बनाकर एड्स के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। गणमान्य नागरिकों के साथ झोंकर में एक रैली भी निकाली गई ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील वागले ,प्रो लाखन सिंह कुशवाह, डॉ अपर्णा जैन, डॉक्टर सौदान सिंह मकवाना ,डॉ विनीता परमार , हेमंत डबरिया जगदीश देवड़ा आदि महाविद्यालयीन स्टाफ सहित बड़ी संख्या में नागरिक व विद्यार्थी उपस्थित थे ।यह जानकारी रासेयों अधिकारी प्रोफेसर मीनू गजाला खान ने प्रदान की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :