पुलिस थाना बेरछा ने अनुसूचित जाति वर्ग के फरियादी के साथ सवर्ण द्वारा पानी भरने से मना करने व मारपीट करने पर कार्यवाही
शाजापुर,,
पुलिस थाना बेरछा ने अनुसूचित जाति वर्ग के फरियादी के साथ सवर्ण द्वारा पानी भरने से मना करने व मारपीट करने पर कार्यवाही की गई।
दिनांक 10.12.23 को फरियादी भगवानसिंह पिता सिद्धनाथ अनुसूचित जाति वर्ग नि० लालाखेडी को आरोपी जितेन्द्र पिता तेजसिंह राजपूत नि० घटिया खुर्द थाना सुन्दरसी ने सार्वजनिक हेंडपम्प से पानी भरने की बात को लेकर मना किया जाति सूचक शब्दो से अपमानित कर लकड़ी से मारपीट किया है। फरियादी भगवानसिंह नि० लालाखेडी थाना बेरछा की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओ मे थाना बेरछा द्वारा कार्यवाही की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी जितेन्द्रसिह राजपूत के विरूद्व तत्वरित वेधानिक कार्यवाही करते हुवे गिरफतार कर संबंधीत न्यायालय मे पेश किया गया है।