मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पोलायकलां का ब्लॉक स्तरीय सदस्यता अभियान संपन्न,अनवर खान व राजेश गोस्वामी को महासचिव बनाया

शाजापुर/पोलायकलां,,
हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा समय-समय पर उनकी मांगों को प्रदेश स्तर पर सरकार के सामने रखकर के कहीं ना कहीं पत्रकारों के हितों की रक्षा की है और लगातार श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश में एक ऐसा संगठन है जो कहीं ना कहीं पत्रकारों के हितों की रक्षा कर रहा है यह बात आज श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष मनोज जैन के द्वारा ब्लाक पोलायकलां में पत्रकारों के सदस्यता अभियान के दौरान संबोधित करते हुए कही कि हम संबंधों के साथ-साथ पत्रकारिता में भी स्पष्ट रखें ताकि समय आने पर किसी प्रकार के दबाव में ना आए क्योंकि संबंध अपनी जगह रहते है लेकिन जब जनता के मुद्दे उठाने की बात आती है तो पत्रकारों को अपने पत्रकारिता के धर्म को निभाना चाहिए। पत्रकार ही ऐसा एक माध्यम है जो की सरकार के सामने जन हितेषी मुद्दों को उठाकर के उनकी समस्याओं का समाधान कर सकता है इसीलिए कहीं ना कहीं आज पत्रकारिता को चौथा स्तंभ कहा जाता है यहां सभी पत्रकारों को समझना होगा कि हम राजनीतिक व्यवस्था से भी ऊपर उठकर के पत्रकारिता के धर्म को निभाएं क्योंकि राजनीतिक संबंध अपनी जगह होते हैं लेकिन आज कई लोग पत्रकारिता को राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं।जिससे पत्रकार को कहीं ना कही राजनीतिक प्रतिद्वंदियों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यहां हमें भी समझने की जरूरत है पत्रकार संघ के सदस्य के साथ में अगर कोई भी संकट आएगा तो पूरा संगठन उसके साथ में खड़ा है उसे डरने की जरूरत नहीं है मैंने जिले में कहीं ना कहीं संगठन को मजबूती प्रदान की है और हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए जिले में लड़ा हू इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रेम नारायण मरेठिया धर्मसिंह मंडलोई मनोहर मरेठिया जिला अध्यक्ष मनोज जैन, सहित पत्रकारो का पोलाय कला ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश शर्मा के द्वारा स्वागत- किया
इस दौरान अनवर खान व राजेश गोस्वामी को महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया इस अवसर पर पोलायकलां ब्लॉक के समस्त पत्रकार साथी उपस्थित रहे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |