Video सड़क पर उमड़ा देशभक्तों का सैलाब – प्रेस क्लब की तिरंगा रैली ने शहर में कायम की सद्भावना की मिसाल – डीआईजी, कलेक्टर, एसपी सहित गणमान्य नागरिकों ने भी लगाए देशभक्ति के नारे

शाजापुर। विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, वंदे मातरम्…….देशभक्ति के इन जयकारों से शनिवार को शहर की शाम सज गई और हर कोई देशभक्ति के रंग में रंग गया। अवसर था प्रेस क्लब द्वारा निकाली गई तिरंगा सद्भावना यात्रा का, जिसमें डीआईजी, कलेक्टर, एसपी सहित शहर के लोग हाथ में देश की शान तिरंगा ध्वज लेकर शामिल हुए। जिससे पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया और प्रेस क्लब की इस तिरंगा रैली ने शहर में सद्भावना की मिसाल कायम कर दी।


पूरे देश में इन दिनों हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और इस देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे उत्सव के उत्साह में हर किसी को शामिल किए जाने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रेस क्लब द्वारा अध्यक्ष दीपक चौहान के नेतृत्व में तिरंगा सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के हर वर्ग के लोगों ने शामिल होकर शहरवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होकर अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। तिरंगा सद्भावना यात्रा की शुरूआत ट्राफिक प्वाइंट से हुई, जिसमें डीआईजी अनिलकुमार कुशवाह, कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी जगदीश डाबर, एएसपी टीएस बघेल सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामा और देशभक्ति के जयकारे लगाकर देश के शहीदों को याद किया। यह तिरंगा सद्भावना यात्रा बस स्टैंड, नई सड़क होती हुई आजाद चौक पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।

हमें भी मिल रहा है राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सौभाग्य: कलेक्टर
आजाद चौक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। आज हर देशवासी को देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सौभाग्य मिल रहा है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। इसलिए सभी नगरवासी इस गौरवान्वित क्षण को और इस आमंत्रण को दोनों हाथों से स्वीकारें और अपने घर पर, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा सद्भावना यात्रा ने शहर में एक मिसाल कायम की है जिसमें हर वर्ग ओर हर उम्र के लोगों ने भाग लेकर इस आयोजन की शोभा बढ़ा दी है। डीआईजी अनिल कुशवाह ने कहा कि प्रेेस क्लब की तिरंगा सद्भावना यात्रा में नजर आ रहा है कि देश के प्रति लोगांे में कितना प्रेम है। इसीलिए शहर का हर वर्ग और हर नागरिक इसमें शामिल हुआ है और यह एक गौरवान्वित और हर्षित करने वाला क्षण है। एसपी जगदीश डाबर ने कहा कि पूरा देश आज एक रंग में नजर आ रहा है तो इसमें हमारे शहर के शानदार शहरवासी भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। ऐसे क्षण वाकई सहेजने जैसे हैं।

कार्यक्रम को काजी एहसान उल्ला, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम चंद्रवंशी, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी, वरिष्ठ अभिभाषक नारायणप्रसाद पांडे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान ने किया। इस अवसर पर एसडीएम शैली कनास, आरआई विक्रमसिंह भदौरिया, होमगार्ड जिला कमांडेंट विक्रमसिं मालवीय, पूर्व विधायक अरूण भीमावद, पूर्व पार्षद राजेश पारछे, वरिष्ठ नेता रामचंद्र भावसार, तुलसीराम भावसार, मनोहरलाल राय, मूसा आजम खान, कौटिल्य एज्यूकेशन एकेडमी संचालक ब्रजेश यादव, प्राचार्य नरेंद्रसिंह डोडिया, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष मंगल नाहर, सचिव नीलेश वर्मा, सहसचिव पं. गोविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र भावसार, प्रचार मंत्री फय्याज खान, अजय गोस्वामी, प्रवक्ता मनीष सोनी, पवन चौहान, गणेश गवली, सुमित भावसार, शफीक खान, महेश गवली, अजय शर्मा, मनोज गवली, रोहित विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |     गर्मी में होगा ‘पैसों का धमाका’! घर पर उगाएं कलिंदर और ककड़ी; खाने के मजे के साथ घर बैठे होगी तगड़ी कमाई, जानें आसान तरीका     |     Sidhi NH-39 Road Collapse: सीधी-रीवा मार्ग पर नेशनल हाईवे-39 धंसी, बड़ा गड्ढा होने से आवाजाही खतरनाक; बड़े हादसे का अलर्ट     |     Indore E-Rickshaw New Rules: इंदौर में ई-रिक्शा चलाने के नियम तय, बिना रजिस्ट्रेशन वाले 5000 रिक्शों पर लटकी तलवार; जल्द करें ये काम     |     Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने     |