ओरछा पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, सीएम की दावेदारी को लेकर दिया यह बड़ा बयान….

निवाड़ी  ओरछा पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भगवान रामराजा सरकार के दरबार में मत्था टेका वहीं मीडिया से बात करते हुए प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्री की दावेदारी पर कहा की भारतीय जनता पार्टी में अटकलों से राजनीति नहीं होती है। वहीं एग्जिट पोल के आंकड़ों पर उन्होंने कहा की एक बार फिर से मध्य प्रदेश में हम पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बना रहे है मैं तो शुरू से ही कहते आ रहा हूं की जिस दिन से हम लोगों ने चुनाव अभियान प्रारंभ किया था उस दिन से लेकर मतदान तक मेरा वाक्य नहीं बदला आप उठाकर मेरी वाइट देख लीजिए।

उन्होंने कहा कि मैं कहता था की 2003 फिर  2023 में दोहराएगा और मैं अभी भी अपनी बात पर कायम हूं मैं 2003 की ही तरह मध्य प्रदेश में परिवर्तन देख रहा हूं। उस समय हम विपक्ष में थे अभी हम सत्ता में हैं और उसका कारण हैं गरीब कल्याण का संकल्प महिला सशक्तिकरण का संकल्प हमारे बच्चों की जिंदगी हमसे बेहतर हो और चौथा किसान का सम्मान जो राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने मिलकर किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |