मतगणना परिसर में मीडिया सेंटर बनाया जायेगा कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी

शाजापुर, 29 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए 03 दिसम्बर को स्थानीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होने वाली मतगणना के लिए परिसर में मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है। इस सेंटर में मीडिया प्रतिनिधियों को राउण्डवार गणना की जानकारी दी जायेगी। मीडिया सेंटर तक मीडिया प्रतिनिधियों को मोबाईल लाने की अनुमति रहेगी। किन्तु गणना कक्ष में मीडिया प्रतिनिधि मोबाईल नहीं ले जा सकेंगे। गणना कार्य दिखाने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों को एक अधिकारी के 7-7 के समूह में गणना कक्ष में समय-समय पर ले जाया जायेगा। मीडिया प्रतिनिधि गणना स्थल पर प्रात: 7.30 बजे तक उपस्थित हो जाएं। गणना कक्ष में केवल हाथ से संचालित होने वाले कैमरा ले जाने की अनुमति रहेगी। कैमरे के साथ स्टेण्ड आदि नहीं लगाया जा सकता। कैमरे से केवल दूर से फोटो लिया जा सकता है। किसी भी मशीन पर फोकस करके फोटो लेने की अनुमति नहीं रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |