शाजापुर,, मक्सी में रेलवे ट्रैक पर एक हादसा सामने आया है जिसमें एक युवक और एक युवती का क्षत विक्षत हालत में शव बरामद मिला है। मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची शवो को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है एस आई घनश्याम बैरागी ने बताया कि युवती का नाम रश्मि पिता मुकेश साहू जो की गुना जिले के मियाना थाना क्षेत्र के किसी गांव के रहने वाली है और इसकी उम्र 17 से 18 वर्ष की है युवक के शव को लेकर खोजबीन की जा रही है मक्सी उज्जैन रेलवे ट्रैक आरा मशीन के पीछे यह शव मिले । पुलिस की जांच जारी है घटनास्थल की तस्वीरों के अनुसार युवक का शव अलग-अलग हिस्सों में बिखरा हुआ पड़ा था इससे इस मामले की जांच अलग-अलग दिशा में पुलिस ने शुरू की है कि यह मामला ट्रेन का हादसा है या कुछ और हालांकि बताया जा रहा है की घटना के समय वंदे भारत ट्रेन यहां से गुजरी थी