यात्री हुए परेशान: दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली 16 उड़ानों को किया गया डायवर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली करीह 16 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। खराब मौसम के चलते 10 उड़ानों को जयपुर, तीन को लखनऊ, दो को अमृतसर और एक को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया है।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम गरज के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। इससे वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया। इसी के चलते सोमवार को कम से कम 16 उड़ानों को दिल्ली से जयपुर, लखनऊ, अमृतसर और अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा।

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डायवर्ट की गई 16 उड़ानों में से 10 को जयपुर, तीन को लखनऊ, दो को अमृतसर और एक को अहमदाबाद के लिए रीरूट किया गया।

 रिपोर्ट के मुताबिक विस्तारा की एक फ्लाइट गुवाहाटी से दिल्ली आ रही थी जिसे खराब मौसम और दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक बढ़ने के कारण जयपुर डायवर्ट किया गया।

विस्तारा की एक और फ्लाइट UK 778 कोलकाता से दिल्ली आ रही थी। जिसे लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया एक्स पर फ्लाइट को लेकर शिकायतें भी की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |