World Cup फाइनल में हार के बाद PM मोदी के ड्रैसिंग रूम में आने को लेकर सूर्यकुमार यादव का आया बड़ा बयान

तिरुवनंतपुरम: World cup फाइनल में भारत को मिली हार के बाद पीएम मोदी ने ड्रैसिंग रूम में पहुंच खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें हिम्मत दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वहीं अब इसे लेकर भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपना बयान जारी किया।

 भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने World cup फाइनल में मिली हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी शब्दों के लिए शनिवार को उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम अगले साल T20 विश्व कप में इसी जज्बे के साथ खेलना जारी रखेगी।

भारत पिछले रविवार को विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार गया जिससे वनडे विश्व कप में उसका 12 साल बाद ट्राफी जीतने का सपना भी टूट गया था। इस हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी खिलाड़ियों को सांत्वना देने के लिए टीम के ड्रेसिंग रूम पहुंच गये थे।

सूर्यकुमार इस समय आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में टीम की अगुआई कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद हम ड्रेसिंग रूम में बैठे थे और तभी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ड्रेसिंग रूम में आ गये, उन्होंने हम सभी को प्रेरणादायी शब्द कहे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह हर खिलाड़ी से मिले और हमसे आगे बढ़ने की बात की जैसा कि खेल में होता है और हमें आगे बढ़ना ही होगा।’’

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘हमें इस हार को भुलाने में कुछ समय लगेगा लेकिन उनका पांच-छह मिनट तक सभी से प्रेरक शब्द कहना और हमसे मुलाकात करना बड़ी चीज है क्योंकि वह देश के प्रधानमंत्री हैं। हमने उनकी बातें ध्यान से सुनीं, उनके साथ समय बिताया और हम उनके सुझावों का अनुकरण करने का प्रयास करेंगे। ’’

भारत के पास अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ट्राफी हासिल करने का मौका होगा। तैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हम अगाामी टूर्नामेंट में अच्छा करने की कोशिश करेंगे और अगले साल आईसीसी टूर्नामेंट भी है तो हम इसी जज्बे के साथ खेलेंगे और इसे जीतने की कोशिश करेंगे। ’’सूर्यकुमार ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान समर्थन करने के लिए खेल प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया।

मुंबई के इस क्रिकेटर ने कहा, ‘‘विश्व कप खत्म हुए महज चार पांच दिन हुए हैं और हम सभी निराश हैं, लेकिन भारत में और दुनिया भर में हमारे खेल प्रेमियों के समर्थन को देखना शानदार था। आखिर में यह एक खेल ही है जो हमें काफी चीजें सिखाता है। मैं बस यही कहूंगा कि हमारा समर्थन करते रहिये।’’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |