शाजापुर
—-
विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए 03 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए नियत स्थल स्थानीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रांगण का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी के डिस्प्ले के अवलोकन के लिए उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। सुरक्षा के लिए तैनात कर्मियों से कलेक्टर ने कहा कि बिना उचित प्रवेश पत्र के किसी को भी अंदर नहीं आने दें। इस दौरान कलेक्टर ने आईटीआई मैदान में की जाने वाली बैरिकेटिंग तथा पार्किंग स्थल आदि का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिये कि अधिकारियों एवं अभ्यर्थियों व उनके एजेंट्स के आने के लिए अलग रास्ता रखें। शासकीय सेवक जो मतगणना करने के लिए आएंगे, उनके वाहनों की पार्किंग के लिए समुचित स्थान रखें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण श्री एमएस डहेरिया, एसडीओ लोकनिर्माण श्री हर्षवर्धन मुवेल, नायब तहसीलदार श्री नरेन्द्र चौरसिया भी उपस्थित थे।



Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#MPElection_2023
#shajapurelection2023