शाजापुर
—–
विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए 03 दिसम्बर 2023 को होने वाली मतगणना की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत। पहुचे
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गणना अभिकर्ताओं एवं शासकीय सेवकों के आवागमन के लिए अलग-अलग रास्ते बनाने के निर्देश दिये। वही उन्होंने गणना कक्ष में जाकर टेबल आदि लगाने के कार्य को भी देखा। मीडिया सेंटर के लिए तय कक्ष का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम कराएं। साथ ही मीडिया के प्रवेश के लिए अलग द्वार बनाने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कोई भी व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं करें, इसका विशेष ध्यान रखें। जो भी व्यक्ति आए उसका रिकार्ड रखें। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, रिटर्निंग अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डे, शुजालपुर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार एवं कालापीपल श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, लोक निर्माण अनुविभागीय अधिकारी श्री हर्ष मुवेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।







#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#MPElection_2023
#shajapurelection2023