शहज़ाद खान,,
*शाजापुर*/ *मक्सी* मध्य प्रदेश की जनता देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यों को भरपूर आशीर्वाद प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में लाखों लोगों का पहुँचना इस बात का संकेत है कि मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने जा रही है। हम 160 से अधिक सीट जीत कर फिर से भारतीय जनता पार्टी का परचम प्रदेश में लहराएंगे। दिग्विजय कमलनाथ अपनी चिंता करें मुझे इंदौर की चिंता नहीं है मैं पूरे प्रदेश में घूम रहा हूं और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को जिताने में दिन-रात लगा हूँ। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और इंदौर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को मक्सी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण भीमावत के समर्थन में किये रोड शो के दौरान कही। श्री विजयवर्गीय ने कहा की मध्य प्रदेश को और अधिक तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए। और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 14 तारीख को शाजापुर जिले और आसपास के क्षेत्र प्रत्याशियों के समर्थन में बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे। जिनमें उनका मार्गदर्शन हम सबको प्रदान होगा
*कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा- सांसद सोलंकी*
सभा को संबोधित करते हुवे क्षेत्रीय सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस ने जब-जब जो जो भी वादे किए कभी उन्हें पूरा नहीं किया। राहुल गांधी मध्य प्रदेश के पिछले चुनाव में घूम रहे थे और उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही 10 दिनों के भीतर किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। 10 दिन क्या 10 महीने और 18 महीने भी बीत गए। लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। जब उन्हीं की पार्टी के नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें अपने वादे याद दिलाए तो उनसे कहा कि सड़क पर आ जाओ फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ को सड़क पर ला दिया। हमने चुनाव के पहले आपसे वादा किया था की अनुच्छेद 370 हटाएंगे, महिला आरक्षण बिल लागू करेंगे, ट्रिपल तलाक कानून बनाएंगे,और रामलला का भव्य मंदिर बनाएंगे। हमने केंद्र की सरकार बनते ही सबसे पहले अपने वादे पूरे किये। इसलिए कांग्रेस के झूठे वादों में ना आए और सोच समझ कर ही राष्ट्रहित में वोट डाले।
*मक्सी में लखुंदर का पानी पूर्व सांसद श्री गहलोत लाये-भीमावद*
रोड शो के दौरान मंच से संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण भीमावद ने कहा कि मक्सी नगर पंचायत में विकास की गंगा बहाने में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का अमूल्य योगदान है। मक्सी के अंदर आज पीने के पानी की समस्या को समाप्त किया गया है लखुंदर का पानी पूर्व सांसद थावरचंद गहलोत द्वारा साढ़े चार करोड़ करोड रुपए पाइपलाइन के लिए दिए जाने पर ही मक्सी नगर पंचायत में लखुंदर का पानी पहुंच सका। मक्सी नगर के विकास के चौमुखी विकास चाहे सीमेंट कंक्रीट की रोड हो या तर सामुदायिक भवन या चिकित्सा सुविधाओं का मामला हो नगर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि कभी भी पीछे नहीं रहे हैं। आगे भी मक्सी के चहूंमुखी विकास के लिए डबल इंजन सरकार की आवश्यकता है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार के डबल इंजन से मक्सी का चहुमुखी विकास होकर रहेगा। मेरे 2013 से 18 तक के एक कार्यकाल और वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी के विगत 25 साल के कार्यकाल में तुलना की जाए 25 साल पर 5 साल का पलडाँ भारी रहेंगा।सभा के दौरान श्री भीमावद ने आने वाली 14 तारीख को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शाजापुर आगमन को लेकर भी मक्सी नगर वासियों को शाजापुर में आमंत्रित किया।इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया प्रमुख रूप से नगर परिषद अध्यक्ष मोहन सिंह कालू पटेल
मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल, महामंत्री मोड़सिंह लोधी , रामचंद्र अहिरवार,पूर्व जिला महामंत्री डॉ रवि पांडे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, शाजापुर नपा उपाध्यक्ष संतोष जोशी,जिला कोषाध्यक्ष किरण ठाकुर, विधानसभा विस्तारक गौरव तोमर, उमेश टेलर,दिलीप लोधी, राजेंद्र देवड़ा, मनोहर केलोदिया,ओमप्रकाश कलमोदिया,मुकेश मंडलोई,संजय नगर, प्रमोद मेहता, विनोद मंडलोई,राधेश्याम जाट, दिलीप आरोल,मनोज पटेल,महेंद्र खाटू पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष केतल पटेल,जिला महामंत्री पुष्पा भावसार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
000000000000000
।