शाजापुर, 06 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए आज 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के कराए जा रहे मतदान के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने किया। कन्ट्रोल रूम में कम्युनिकेशन टीम द्वारा मतदान की जानकारी एकत्रित की जा रही थी। इसके पूर्व कलेक्टर ने 167-शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी बनाए गए कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167-शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, नोडल अधिकारी कम्युनिकेशन प्लान महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया भी उपस्थित थी।