कलेक्टर श्री कन्याल ने फैसिलिटेशन सेंटर पर नियुक्त मतदान दलों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया

शाजापुर
—-
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चयनित 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं, दिव्यांगों, डाक मतपत्र से मतदान के लिए फैसिलिटेशन सेंटर पर नियुक्त मतदान दलों को आज बीकेएसएन महाविद्यालय शाजापुर में दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने जानकारी देते हुये बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र तथा दिव्यांगजनों जिनके द्वारा अपने घर से ही मतदान करने की सहमति दी गई है, ऐसे 754 मतदाताओं से 06 नवम्बर 2023 को मतदान कराने के लिए दलों का गठन किया गया जिन्हें आज प्रशिक्षण दिया गया। 06 नवम्बर को जो मतदाता मतदान नहीं कर पायेंगे, उनसे 10 नवम्बर 2023 को पुन: मतदान कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किये जाने वाले मतदान दलों को भी 07, 08 एवं 09 नवम्बर 2023 तक स्थानीय बीकेएसएन महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिया जायेगा। मतदान दलों में लगे शासकीय सेवकों को मतदान करने की सुविधा प्रदान करने लिए तीनों विधानसभावार फेसिलिटेशन सेंटर बनाए जायेंगे। इस बार मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण स्थल पर पहुंचने के पूर्व ही एसएमएस के माध्यम से मतदान केन्द्र क्रमांक एवं अन्य जानकारी दी जायेगी। इस दौरान उन्होंने बीकेएसएन महाविद्यालय शाजापुर के विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार बनाए जाने वाले फेसिलिटेशन सेंटर कक्ष का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश भी दिये। उक्त प्रशिक्षण मास्टर्स ट्रेनर्स महाविद्यालय मो.बड़ोदिया प्राचार्य श्री बीएस विभूति, सहायक प्राध्यापक श्री सुनील आडवाणी एवं सहायक प्राध्यापक श्री वीपी मीणा द्वारा दिया गया।

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल ने मध्यप्रदेश में मत पत्र छपाने में त्वरित कार्यवाही कर एक दिन में ही प्रिंट कराकर लाने के लिए वरिष्ठ जिला कोषालय एवं डाक मतपत्र नोडल अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, बीकेएसएन महाविद्यालय शाजापुर प्राचार्य डॉ. आर.के.एस. राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#MPElection_2023
#shajapurelection2023

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |