शाजापुर
—-
#शुजालपुर कृषि उपज मंडी प्रांगण में आज बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर द्वारा समूहों के सदस्यों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए कहा गया। विधानसभा निर्वाचन-2023 में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जनसामान्य को जागरूक कर मतदान प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराना होगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कठपुतलियों के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया और नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। वही छात्राओं द्वारा रंगोली भी बनाई गई थी।
इस अवसर पर जनपद पंचायत शुजालपुर श्रीमती रूषाली पोरस एवं मो. बड़ोदिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साथ ही शिक्षा विभाग के जिला अधिकारी, सीएमओ नगर पालिका,शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी शिक्षक, बीएलओ, सचिव, जीआरएस, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पटवारी, एएनएम आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#MPElection_2023
#shajapurelection2023
#sveepshajapur