शाजापुर नगर में खाद्य पदार्थों की जाँच, संयुक्त जांच दल द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच 11 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त कर प्रकरण बनाया

शाजापुर, 31 अक्टूबर 2023/ खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा आज शाजापुर नगरीय क्षैत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की जाँच की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती दीपा टटवाड़े ने बताया कि निरीक्षण में शाजापुर नगर के शिवम मावा भण्डार नई सड़क, सांवरिया कोल्ड्रिंक्स एण्ड स्वीट्स सुगंधी गली, आदर्श मिष्ठान आजाद चौक, नागर किराना लक्ष्मी नगर एवं अलका इन्टरप्राइजेस लक्ष्मी नगर पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई। इस दौरान शिवम मावा भण्डार से मावे एवं सांवरिया कोल्ड्रिंक्स एण्ड स्वीट्स से सोहन पपड़ी के नमूने लेकर जाँच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये।
——–
शाजापुर, 31 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देशानुसार आज शाजापुर नगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं नापतोल संबंधी तथा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक दुरुपयोग के रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग, नापतोल विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

जाँच दल में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप शर्मा, निरीक्षक नापतोल श्री पीएस बारापात्रे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती दीपा टटवाडे तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अजय सिंह खराडिया शामिल थे। संयुक्त जाँच दल द्वारा नगर शाजापुर स्थित आलीशन बेकरी मुरादपुरा रोड, मालवा बेकरी अयोध्या बस्ती बेरछा रोड प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें खाद्य औषधि प्रशासन द्वारा मालवा बेकरी से टोस्ट के सेम्पल लिये गये एवं नापतोल विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा सत्यापित नहीं होने से जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा आलीशान बेकरी से 6 एवं मालवा बेकरी से 5 घरेलू गैस सिलेण्डर इस प्रकार कुल 11 घरेलू गैस सिलेण्डर (14.2 के.जी.) का व्यवसायिक रूप में प्रयोग करते हुए पाए जाने से जप्त कर प्रकरण बनाया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |