शाजापुर जिले में संयुक्त जांच दल द्वारा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया

शाजापुर
—–
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देशानुसार आज खाद्य आपूर्ति विभाग, नापतोल विभाग एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा नगर पानखेड़ी (कालापीपल) के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों में मिलावट, नापतोल संबंधी एवं घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग की जांच की गई। जाँच दल में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप शर्मा, निरीक्षक नापतोल श्री पीएस बारापात्रे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती दीपा टटवाडे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री रवीन्द्र सिंह राठौर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अजय सिंह खराड़िया शामिल थे।

संयुक्त जांच दल द्वारा नगर पानखेडी (कालापीपल) स्थित – मेवाडा टी-स्टॉल रेस्टोरेंट, अग्रवाल किराना स्टोर्स, कान्हा स्वीट्स, प्रिंस एव्हरफ्रेश, मां शेरावाली रेस्टोरेंट, सांवरिया स्वीट्स, शीतल एव्हरफ्रेश, राठौर पान कार्नर, सीकेवाल रेस्टोरेंट एवं यशोदा रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें खाद्य औषधि प्रशासन द्वारा मां शेरावाली रेस्टोरेंट से सेंव व इमरती, सीकेवाल रेस्टोरेंट से मलाई बर्फी एवं यशोदा रेस्टोरेंट से पनीर के सेम्पल लिए गए। नापतौल विभाग द्वारा अग्रवाल किराना स्टोर्स से धनिया पाउडर के पेकैट पर पेकेज वस्तु अधिनियम 2011 अंतर्गत घोषणाएं अंकित नहीं पाए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं राठौर पान कार्नर से 7-अप की बॉटल एक्सपायरी डेट होने से नष्ट करायी गई। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा कान्हा स्वीट्स से 01 नग, प्रिंस एव्हरफ्रेश से 02 नग, मां शेरावाली रेस्टोरेंट से 03 नग घरेलू गैस सिलेण्डर, इस प्रकार कुल 06, 14.2 के.जी. के घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक रूप में उपयोग करते हुए पाये जाने से जप्त कर प्रकरण बनाया गया।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |