शाजापुर, 26 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कन्याल ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त 02 व्यक्तियों को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। जारी आदेश अनुसार थाना कोतवाली शाजापुर हरणगांव निवासी लाड सिंह पिता भागीरथ गुर्जर उम्र 38 साल एवं थाना मो.बड़ोदिया गोविन्दा हाल मुकाम ग्राम फर्दखेड़ी निवासी मंसुर खॉ पिता वली मोहम्मद उम्र 45 साल को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर करते हुए शाजापुर एवं सीमावर्ती जिले देवास, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़ तथा सीहोर की राजस्व सीमा से बाहर जाने के आदेश दिए है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने निष्कासन आदेश जारी करते हुए सभी को आदेशित किया है कि वे प्रतिबंधित अवधि में बिना पूर्व अनुमति के उक्त क्षेत्रों में प्रवेश न करें।