शाजापुर, 26 अक्टूबर 2023/ खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जाँच निरंतर की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती दीपा टटवाड़े द्वारा आज मक्सी के केशव मिष्ठान एण्ड नमकीन, आदर्श किराना, शिव शक्ति मावा भण्डार का निरीक्षण किया गया।
केशव मिष्ठान एण्ड नमकीन से मावा पेड़ा का नमूना एवं एक वाहन से चाकलेट आईस्क्रीम, राजभोग आईस्क्रीम, अमेरिकन नट्स एवं शाही गुलाब आईस्क्रीम के नमूने लेकर जाँच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये।