शुजालपुर से योगेंद्र सिंह ने बंटी बना ने – बिना मेंडेट कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जमा किया नामांकन,
शहज़ाद खान।। शुजालपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से यह नामांकन पत्र भरा वे रैली निकालते हुए तहसील तक पहुचे इससे पूर्व उन्होंने मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना की।
हालांकि योगेंद्र सिंह का अब तक न सूची में नाम है और न ही उन्हें अभी तक पार्टी से मेंडेट मिला है, लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से न्याय की उम्मीद को लेकर अपना नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तहसील कार्यालय में जमा किया। श्री सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वे उन्हें निराश नहीं करेंगे।
–हॉट सीट बन गई शुजालपुर विधानसभा–
शुजालपुर विधानसभा सभा सीट मप्र की सबसे हाट सीट बन गई है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार को अपना उम्मीदवार बनाया उन्होंने मेंडेट के साथ रैली के रूप में नामांकन दाखिल किया है।


