भारत, सऊदी अरब के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल कसाबी के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। गोयल फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) के सातवें संस्करण में भाग लेने के लिए दो दिन के लिए रियाद के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब के कई मंत्रियों के साथ बैठकों में भी हिस्सा लिया।

गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक जुझारू बनाने के लिए भारत-सऊदी व्यापार संबंधों को किस तरह आगे बढ़ाया जा सकता है।” अपनी यात्रा के दौरान गोयल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान अल-सऊद से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद अल फलीह, उद्योग एवं खनिज संसाधन मंत्री बंदेर बिन इब्राहिम अल खोरायफ और पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) के गवर्नर यासिर रुमैयान से भी मुलाकातें कीं।

इन बैठकों में गोयल ने भारत की तरफ से पेश किए गए कई अवसरों के बारे में चर्चा की। भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 52.75 अरब डॉलर हो गया जबकि वर्ष 2021-22 में यह 42.86 अरब डॉलर रहा था। भारत को अप्रैल, 2000 से जून, 2023 के बीच सऊदी अरब से 3.22 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिला है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |