शाजापुर
—
विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री अश्वनी कुमार पाण्डे ने रिटर्निंग अधिकारी शाजापुर के कार्यालय का निरीक्षण कर नामांकन जमा करने के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, रिटर्निंग अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इसके पूर्व व्यय प्रेक्षक ने मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिंग कक्ष एवं सी-विजिल एप्प पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को निराकरण के लिए बनाए गए कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी शिकायतों का बारीकी से निरीक्षण करने के लिए कहा।
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#MPElection_2023
#shajapurelection2023
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :