शाजापुर।। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। कलेक्टर श्री कन्याल ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिये। इस मौके पर व्यय प्रेक्षक श्री अश्वनी कुमार पाण्डे, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष कुमार टैगोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिये कि दशहरा उत्सव के अवसर पर अत्यधिक लोगों के इकट्ठा होने की संभावना है। अत: रावण दहन स्थल पर अधिक से अधिक सेल्फी पाईंट लगाने और मतदाता जागरूकता के संबंध में अधिक से अधिक फ्लैक्स-बैनर लगाकर 17 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान में भाग लेने की अपील करने के लिए भी निर्देशित किया। कलेक्टर ने आने वाले त्यौहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग के माध्यम से कार्यवाही करने के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया। उर्वरकों के वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को नियमित वितरण के निर्देश दिये। अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने जिन मतदान केन्द्रों पर पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहा है, वहां स्वीप एक्टीवीटी के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये।
सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संतोष कुमार टैगोर ने भी सभी रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्वीप एक्टीवीटी बढ़ाएं। साथ ही सभी विभागों से कहा कि वे भी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में स्वीप की गतिविधियां संचालित करें। इस मौके पर सभी नोडल अधिकारियों से सौंपे गये कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा की गई।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#MPElection_2023
#shajapurelection2023
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :