क्या सर्दियों मेंआपकी भी स्किन हो जाती है ड्राई, आज ही से लगाएं इस फल से बना फेसपैक

सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो रही है। ऐसे में सेहत के साथ-साथ त्वचा खासतौर पर चेहरे का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आपका भी स्किन ड्राई है या सर्दियों में ड्राई हो जाती है तो हम आपके लिए कुछ घरेलू तरीके लेकर आए है, जिसे अपनाकर आप अपने चोहरे को ड्राई होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं…

केले का फेसपैक

ड्राई स्किन के लिए केले से बना फेस पैक लगाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, केले स्किन के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। ये नमी को लॉक करने के साथ सर्दियों में होने वाली स्किन की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। केला स्किन के अंदर पोर्स में हाइड्रेशन बढ़ाने का काम करता है। इससे स्किन अंदर से ग्लो करती है। ये नमी को लॉक करता है और तीसरा ये पूरे चेहरे को मॉइस्चराइज करता है। इसके अलावा केले की खास बात ये है कि ये पोटेशियन से भरपूर है और स्किन में पिग्मेंटेशन को कम कर सकता है। साथ ही सर्नबर्न के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है।

कैसे बनाएं केले का फेसपैक

  • केले का फेस पैक बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक ज्यादा पके केले को छिलका सहित मैश करना होगा।
  • अब इसमें थोड़ा सा शहद और हल्का सा नारियल तेल मिलाएं। आप नारियल तेल की जगह घी या दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब इस फेस पैक को अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • लगभग 25 मिनट ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |