थाना बेरछा पुलिस को मिली सफलता अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुध्द बड़ी कार्यवाही

बेरछा टीआई ने बताया कि श्रीमान यशपालसिंह राजपूत (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के मार्ग दर्शन एवं श्री टी.एस बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान त्रिलोकचन्द्र पंवार अअपु महोदय अनुभाग बेरछा के नेतृत्व में जिले में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ का अभियान के तहत थाना बेरछा जिला शाजापुर को एक आरोपी पकड़ने में सफलता हासिल की गयी।

दिनांक 18.10.2023 को सउनि कैदार पटेल थाना बेरछा को मुखबिर की सूचना मिली की मालीखेडी जंगल तरफ से एक व्यक्ति बेरछा शाजापुर रोड तरफ आ रहा है जिसके पास एक जिले कलर की कपडे की थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है। जिसे बेरछा शाजापुर रोड पर नाकाबंदी कर जल्द ही पकड़ा जा सकता है । जिस पर मय फोर्स के बेरछा शाजापुर रोड पर घेराबंदी की कुछ देर बाद मुखबीर द्वारा बताया गया हुलिया का व्यक्ति मालीखेड़ी जंगल तरफ से पैदल आते दिखा जिसके हाथ में कपड़े की एक निले रंग की थैली लिये आता हुआ दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा, उसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम जाकिर पिता मजीद खान जाति मुसलमान उम्र 44 साल नि. भुमडिया बेरछा जिला शाजापुर का होना बताया। जिसके कब्जे वाली निले कलर की थैली से 101 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 22 हजार रुपये का बरामद किया गया।

आरोपी जाकिर पिता मजीद खान जाति मुसलमान उम्र 44 साल नि. भुमडिया बेरछा शाजापुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 233/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द जिला किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरी. मदन इवने सउनि कैदार पटेल, सउनि रामेश्वर पटेल, का. प्र. आर. 530 जीवन पांचाल का. प्रआर 368 राजेश पटेल, का. प्रआर. 585 विशाल पटेल, आर. 160 रोहित पटेल, आर. की विशेष सराहनीय भूमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |