शाजापुर में कोलाहल नियंत्रण के लिये कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

शाजापुर
—-
जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन के दौरान प्रचार-प्रसार कार्य मे लगे लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग व तेज आवाज में आमजन की शांति भंग होने तथा ध्वनि प्रदुषण से लोक प्रशांति के भंग होने की संभावना को देखते हुए मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 के तहत जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में 09 अक्टूबर 2023 से निर्वाचन समाप्ति तक की अवधि के लिये कोलाहल नियंत्रण क्षेत्र (सायलेंस ज़ोन) घोषित किया है। इस अवधि में सक्षम अधिकारी की लिखित अनुज्ञा के बिना जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुसार संपूर्ण जिले में रात्रि 10.00 बजे से प्रात: 6.00 बजे तक लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यत्रों का सार्वजनिक उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त कर प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक कोलाहल नियंत्रण अधिनियम-1985 तथा ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 के प्रावधान के अनुरूप ध्वनि मानक 10 डेसीबल या कुल क्षमता का ¼ वाल्यूम में से जो भी कम हो पर ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग किया जा सकेगा। वाहन पर ध्वनि विस्तार यंत्र के उपयोग की स्थिति में पंजीयन, वैध ड्रायविंग लायसेंस, बीमा, फिटनेस आदि दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। शासकीय विश्राम भवन, न्यायालय, चिकित्सालय, कलेक्टर कार्यालय, जेल विद्यालय, शासकीय कार्यालय, पुलिस थाना, बैंक दूरसंचार तथा अन्य क्षेत्र जो अन्यथा घोषित किये जाये आदि से 200 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं दी जायेगी। किसी भी आमसभा जुलूस या चलित वाहन में ध्वनि विस्तार यंत्र 2 चीलम की अनुमति रहेगी। वाहनों से चुनाव प्रचार की अनुमति आवेदन करने पर ही दी जाएगी। वाहन से प्रचार करते समय अनुमति के साथ वाहन का पंजीयन रखना अनिवार्य होगा तथा बिना अनुमति लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग या अनुमति में निर्दिष्ट अवधि व्यतित होने के पश्चात यंत्रो के उपयोग करते पाये जाने की दशा में ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं वाहन जप्त कर दोषियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#mpassemblyelection2023
#MPElection_2023
#shajapurelection2023

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |