एफएसटी एवं एसएसटी बिना किसी के दबाव में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करें – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल
शाजापुर
—-
एफएसटी एवं एसएसटी धैर्य के साथ सभी की बात सुने- पुलिस अधीक्षक श्री सिंह
—
एफएसटी एवं एसएसटी का प्रशिक्षण संपन्न
—
एफएसटी एवं एसएसटी निर्वाचन की घोषणा होने के साथ ही अपने कार्यों को कुशलता के साथ संपन्न करें। बिना किसी दबाव में निष्पक्षता के साथ कार्यवाही करें। यह बात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने आज एफएसटी एवं एसएसटी के प्रशिक्षण में कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, पुलिस निरीक्षक, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत सहित एफएसटी एवं एसएसटी के सदस्यगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने दलों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्य के दौरान सभी निष्पक्ष रहे और निष्पक्षता दिखे भी। चुनाव की घोषणा होने के पूर्व अभी से तैयारी कर लें। दल कार्यवाही के लिए स्वतंत्र है। कार्यवाही निष्पक्षता के साथ करें।
पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि दल के सदस्य अपना मोबाईल फोन हमेशा चालु रखें तथा सभी की बातें धैर्य के साथ सुने। कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता रखें। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर डॉ. वीपी मीणा एवं डॉ. बीएस विभूती ने प्रशिक्षण के उद्देश्य, निर्वाचन व्यय के प्रकार, अनुविक्षण टीम द्वारा संपादित किये जाने वाले कार्यों, उड़नदस्तें के कार्यों आदि की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी श्री विवेक महावर ने भी जप्ती की कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया।
#FST #SST #mpelection_2023 #shajapurelection2023
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Sveep Shajapur