शाजापुर
—-
महिला बाल विकास विभाग एवं नगर पालिका शाजापुर द्वारा गत दिवस मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला व लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात श्रीमती श्रद्धा नागर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए लाडली बहना योजना को महिला सशक्तिकरण का माध्यम बताया। तत्पश्चात श्रीमती प्रमिला मोहाडकर, श्रीमती मधुकान्ता दवे ने संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित श्रीमती केतल पटेल ने कहा कि लाडली बहना योजना के कारण महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है व महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हुई हैं। कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन एवं उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री किशोर कन्याल द्वारा महिलाओं को लाडली बहना सेना के कार्य दायित्व एवं जो राशि प्राप्त हो रही उसका उपयोग कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने की समझाईश दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पूर्व विधायक श्री अरुण भीमावद ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना निश्चित ही महिलाओं के जीवन में बदलाव लाएगी।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. मधु सक्सेना, श्रीमती दीपिका पाटीदार, प्रीती शर्मा एवं श्रीमती संगीता हांडे एवं समस्त पार्षदगण उपस्थित थे। परियोजना अधिकारी सुश्री नेहा चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं मंच संचालन श्री गजेन्द्र ठाकुर द्वारा किया गया।
#MLBY #JansamparkMP #jansamparkshajapur