शाजापुर। पत्रकारों के हितों में सदैव संघर्षरत प्रदेश के प्रमुख पत्रकार संगठन एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के वार्षिक सदस्यता अभियान का शुभारंभ गत दिवस किया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राधा वल्लभ शारदा के निर्देशानुसार तथा संभागीय अध्यक्ष सुनील नाहर की सहमति से जिलाध्यक्ष दीपक चौहान के नेतृत्व में जिला सदस्यता अभियान प्रभारी अजय शर्मा द्वारा वर्ष 2024 के लिए सदस्यता कार्य की शुरुआत की गई। जिसमें विभिन्न समाचार संस्थानों में सेवाएं देने वाले पत्रकार साथियों ने सदस्यता फॉर्म भरकर विधिवत तौर पर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। प्रभारी श्री शर्मा ने बताया कि उक्त सदस्यता अभियान 31 अक्टोबर तक जारी रहेगा। जिसमें जिले के सक्रिय और वैध पत्रकारों को संगठन की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर समस्त पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
00000000000