शाजापुर,,नगरीय निकायों एवं ग्रामों में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया

शाजापुर
—-
जिले के नगरीय निकायों एवं ग्रामों में भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज एक घण्टे का स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों द्वारा पोर्टल पर किये गये कार्यों की जानकारी दर्ज कराई गई। नगरपालिका शाजापुर द्वारा प्रमुख रूप से स्थानीय चिल्लर नदी महूपुरा रपट एवं न्यायालय परिसर लालाघाटी शाजापुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लाउडस्पीकर के साथ अनाउंसमेंट एवं कार्यस्थल पर स्वच्छता प्रेरक गीतों का संचार होता रहा बड़ी मात्रा में एकत्रित कचरे को संग्रहित करने के लिए नगर पालिका के द्वारा बड़े कचरा वाहन एवं डंपर का इस्तेमाल किया गया।

स्थानीय नगरपालिका कार्यालय में सम्मान कार्यकम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सफाईमित्रो एवं स्वच्छता के प्रेरकों का नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, स्वच्छता सभापति श्री दुष्यंत सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. मधु सक्सेना द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

इस दौरान पार्षद श्री मुकेश दुबे, पार्षद प्रतिनिधि श्री प्रशांत चौहान,श्री अजय चंदेल, श्री चिनेश जैन,श्री लोकेश शर्मा, श्री सतीश राठौर,प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री कमलेश महिवाल,स्वच्छता पर्यवेक्षक स्वच्छता नोडल श्री हितेंद्र ठाकुर एवं सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट की टीम,नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री हितेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया।
CM Madhya Pradesh Swachh Madhya Pradesh Urban Department of Urban Development & Housing MP Jansampark Madhya Pradesh #SwachhataHiSeva #SwachhBharat #cleancity #swachhshajapur #jansamparkshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |