शाजापुर
—-
एक अक्टूबर वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपलान अधिकारी श्री संतोष टैगोर ने शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित वृद्धजन सेवा निकेतन में जाकर वृद्धजनों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। वृद्धजन सेवा निकेतन में वर्तमान में 03 वृद्धजन श्री जयराम, सुश्री सौम्याबाई एवं श्री सरदारसिंह निवासरत है। इन सभी बुजुर्गों को सीईओ जिला पंचायत ने पुष्पहार पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही तीनों बुजुर्गों को उपहार भी भेंट किये। इस अवसर पर प्रभारी उपंसचालक सामाजिक न्याय एवं डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार भी उपस्थित थे।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Sveep Shajapur
#अंतरराष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस
#MPElection_2023
#MPAssemblyElection2023
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#collectorshajapur
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :