‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत ‘स्वच्छता के लिए श्रमदान

शाजापुर, 01 अक्टूबर 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में ‘एक तारीख-एक घंटा-एक साथ’ कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू से कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत परिसर में साफ-सफाई करते हुए कचरा उठाया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, स्वच्छता समन्वयक श्री आनंद राघव तिवारी, ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री बिरमसिंह सोंधिया, लोकसेवा प्रबंधक श्री आशय श्रीवास्तव, जन अभियान परिषद समन्वयक श्री विष्णु नागर सहित कलेक्टर एवं जिला पंचायत कार्यालय के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने स्वच्छता अभियान में एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने और गंदगी नहीं करने और न होने देने, स्वच्छ भारत मिशन का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के साथ में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने तथा इससे होने वाली हानि के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक पूरे देश में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” चलाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसकी थीम ‘कचरा-मुक्त भारत’ है। मन की बात के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 1 अक्टूबर को ‘एक तारीख एक घंटा एक साथ’ अभियान में स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान करने की अपील करते हुए कहा था कि बापू की जयंती की पूर्व दिवस पर सभी जन सफाई करके उन्हें ‘स्वच्छांजलि’ दी जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |