जल्द ही निपटा लें अपने बैंक के जुड़े काम, 6 दिनों तक रहेंगे बंद

नई दिल्ली। इस समय देश में त्योहारों के समय चल रहा है। ऐसे में बैंक खुलने और बंद रहने की जानकारी सभी को होना चाहिए। बता दें कि देश में अलग अलग राज्यों में बैंक बंद होते हैं। लेकिन अब 6 दिन अलग अलग इलाकों में बैंक बंद रहेंगे। इतना ही नहीं इन दिनों के बीच में वीकेंड भी पड़ रहा है। वह मिलाकर 6 दिन बैंक बंद रहेंगे।

 कल और परसों अलग-अलग राज्यों में ईद-ए-मिलाद का त्यौहार मनाया जाना है। हालांकि जम्मू और केरल में ये आज ही मना लिया गया है। इस वजह से यहां बैंक की छुट्टी है। वहीं कुछ राज्यों में कल यानी 28 सितंबर को तो कुछ में 29 सितंबर को भी ईद-ए-मिलाद का त्यौहार मनाया जाना है। इस मौके पर बैंकों में छुट्टी रहती है।

आज यहां के बैंकों की थी छुट्टी

ईद-ए-मिलाद इस्लाम धर्म के प्रवर्तक मुहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर मनाई जाती है। मुस्लिम समुदाय इसे बड़े जोर-शोर से मनाता है। हालांकि जम्मू और केरल में इसे मिलाद-ए-शरीफ के तौर पर मनाया जाता है। यहां 27 सितंबर यानी आज के दिन ही बैंकों की छुट्टी थी।

28 को इन जगहों के रहेंगे बैंक बंद Banks will remain closed for 6 days

ईद-ए-मिलाद के मौके पर गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

29 सितंबर को इन जगहों के रहेंगे बैंक बंद

वैसे कुछ राज्यों में शुक्रवार यानी 29 सितंबर को भी ईद-ए-मिलाद मनाई जानी है। इस दिन सिक्कम और श्रीनगर में ईद की छुट्टी पर बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके बाद शनिवार यानी 30 सितंबर को बैंक खुलेंगे, क्योंकि ये इस महीने का चौथा नहीं बल्कि पांचवा शनिवार है। हालांकि इस दिन बैंकों में कामकाज थोड़ा नरम रहने की संभावना है क्योंकि कई कर्मचारियों के लॉन्ग वीकेंड की छुट्टी पर जाने की उम्मीद है।

2 अक्टूबर को बैंक बंद

सोमवार को 2 अक्टूबर है। इस दिन महात्मा गांधी की जयंती पर देश में राष्ट्रीय अवकाश रहता है और बैंकों की छुट्टी रहती है। ऐसे में बैंकों में सही तरीके से कामकाज अब मंगलवार को होने की संभावना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों को फिर बनाया निशाना, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब     |     सागर में बारातियों से भरी बस पलटी, कई घायल, मची चीख पुकार     |     मकान की खुदाई में खुफिया सुरंग मिलने से मचा हड़कंप     |     आगर मालवा में घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी     |     MP में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत..     |     डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, 30 फीट गहरी खाई में गिर गई बस, तीन की मौत     |     लिव इन में रखकर 3 साल तक युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान     |     गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात, हवा में उड़ाकर दुल्हन को ले गया दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़     |     अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : CM मोहन यादव     |     आतंकीयों के जनाजे को कंधा देने वाली पाकिस्तान सरकार और सेना को दुनिया ने देखा – रामेश्वर शर्मा     |