शाजापुर जिला पंचायत सीईओ ने की कार्यवाही दो पंचायत सचिव निलंबित एक को लाडली बहना आवास योजना, ओर दूसरे को सम्बल योजना का लाभ पात्र को नही दिलवाने पर किया निलंबित

ब्रेकिंग् शाजापुर रिपोर्ट शहज़ाद खान
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष टैगोर द्वारा ग्राम पंचायत सांपखेड़ा के पंचायत सचिव मनोहर कुम्भकार एवं ग्राम पंचायत बेहरावल पंचायत सचिव राजेन्द्र पंवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत सांपखेड़ा पंचायत सचिव मनोहर कुम्भकार द्वारा लाड़ली बहना आवास योजनान्तर्गत कार्य नहीं करने के फलस्वरूप अपने पदेन कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं शासन की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं करने से एवं ग्राम पंचायत बेहरावल सचिव राजेन्द्र पंवार (वर्तमान अनुलग्न जनपद पंचायत कालापीपल) द्वारा ग्राम बेहरावल निवासी श्री महेश कुमार मालवीय की मृत्यु विगत 31 मार्च 2023 को होने के कारण संबंधित का संबल योजना में पंजीयन होने एवं अत्येष्टि सहायता की राशि सचिव के पास उपलब्ध होने के उपरांत भी अत्येष्टि सहायता राशि भुगतान संबंधित के परिवारजन को नहीं किये जाने के कारण जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |