तेरे द्वारे पे आई बरात… व्हाइट शेरवानी में दूल्हा बने राघव चड्ढा, कुछ ही देर में नाव से निकलेगी बारात

लो जी दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया को लाने के लिए तैयार हो गए हैं।  परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, ऐसे में कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें बाराती सजे- धजे दिखाई दे रहे हैं। ताज पैलेस से बारात निकलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं, खास बात यह है कि दल्हे मियां की बारात घोड़े से नहीं बल्कि बोट से जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और खबरों के अनुसार राघव 18 बोट्स में बारात लेकर होटल ताज पैलेस से निकल चुके हैं। लीला पैलेस पहुंचने पर उनका जोर-शोर से स्वागत होगे उसके बाद जयमाला कर रस्म शुरू होगी।

बारात निकलने से पहले दूल्हे राजा की पहली झलक सामने आ गई है, वह व्हाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आए। हालांकि उन्होंने अपने लुक को छिपाने की कोशिश की लेकिन कैमरों की नजरों से बच नहीं पाए। ताज पैलेस के बाद सजी- धजी कई नावें दिखाई दे रही हैं, जिसमें बैठकर बाराती वेडिंग वैन्यू पर पहुंचेंगे।

वहीं दूसरी तरफ उदयपुर एयरपोर्ट पर मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कुछ ही देर पहले पर। परणीति चोपड़ा की खास दोस्त सानिया मिर्जा।उदयपुर पहुंच गई हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इस शादी में शरीक हाेने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि दुल्हनिया अपने खास दिन पर उन्हीं का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी में शरीक होने के लिए पहले ही पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। परिणीति राघव की शाही शादी के मंडप की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |