धोखधडी कर पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले आरोपीयो को दो मामलो में सजा और जुर्माना

शाजापुर। पट्टे की जमीन बिना कलेक्टर की अनुमति के धोखाधडी कर रजिस्ट्री कराने के दो मामलों में न्यायालय विशेष न्या‍याधीश(एट्रोसि‍टी एक्ट) जिला शाजापुर म.प्र. द्वारा सजा दी गई। जिनमें से एक प्रकरण में आरोपी नारायण सिंह पिता बालूसिंह सौंध्या निवासी ग्राम लोंगडी तहसील सुसनेर जिला आगर मालवा को दोषी पाते हुए भादवि की धारा 420, 468 में 5-5 वर्ष कठिन कारावास एवं 3000-3000 रू अर्थदण्ड, भादवि की धारा 471 में 1 वर्ष का कठिन कारावास एवं 1000 रू अर्थदण्ड, धारा 3(1)(iv) अ0जा0अ0ज0जा0 अत्याचार निवारण अधिनियम में दोषी पाते हुए 3 वर्ष का कठिन कारावास एवं 2000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया एवं आरोपी सीमा बाई पति यश्वंत सिंह सोध्या निवासी ग्राम लोंगडी तहसील सुसनेर जिला आगर मालवा को दोषी पाते हुए भादवि की धारा 420, 468 धारा 120 बी में 3-3 वर्ष कठिन कारावास एवं 2000-2000 रू अर्थदण्ड, भादवि की धारा 471 में 6 माह का कठिन कारावास एवं 1000 रू अर्थदण्ड, धारा 3(1)(iv), 3(1)(v) अ0जा0अ0ज0जा0 अत्याचार निवारण अधिनियम में दोषी पाते हुए 1-1 वर्ष का कठिन कारावास एवं 1000-1000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
इसी प्रकार दूसरे धोखाधडी के प्रकरण में आरोपी नारायण सिंह पिता बालूसिंह सौंध्या निवासी ग्राम लोंगडी तहसील सुसनेर जिला आगर मालवा को दोषी पाते हुए भादवि की धारा 420, 468 में 5-5 वर्ष कठिन कारावास एवं 3000-3000 रू अर्थदण्ड, भादवि की धारा 471 में 1 वर्ष का कठिन कारावास एवं 1000 रू अर्थदण्ड, धारा 3(1)(iv) अ0जा0अ0ज0जा0 अत्याचार निवारण अधिनियम में दोषी पाते हुए 3 वर्ष का कठिन कारावास एवं 2000 रू के अर्थदण्ड‍ से दण्डित किए एवं आरोपी मानकुंवर बाई पति रतनलाल सोध्या निवासी ग्राम लोंगडी तहसील सुसनेर जिला आगर मालवा को दोषी पाते हुए भादवि की धारा 420, 468 सहपठित धारा 120 बी में 3-3 वर्ष कठिन कारावास एवं 2000-2000 रू अर्थदण्ड, भादवि की धारा 471 में 6 माह का कठिन कारावास एवं 1000 रू अर्थदण्ड, धारा 3(1)(iv), 3(1)(v) अ0जा0अ0ज0जा0 अत्याचार निवारण अधिनियम में दोषी पाते हुए 1-1 वर्ष का कठिन कारावास एवं 1000-1000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
दोनों प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी कमल गोयल, विशेष लोक अभियोजक / ए.डी.पी.ओ. शाजापुर द्वारा की गई

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |