शाजापुर कलेक्ट्रेट में राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

शाजापुर, 18, सितम्बर 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल द्वारा 02 अगस्त 2023 से 11 सितम्बर 2023 की स्थिति में प्राप्त दावे आपत्तियों के निराकरण की स्थिति से अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने सभास्थल का चयन, 20 से 30 सितम्बर 2023 तक बीएलओ द्वारा घर घर जाकर किए जाने वाले मतदाता सत्यापन, 04 अक्टूबर 2023 होने वाले मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, नामावली से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतो का निराकरण आदि के बारे जानकारी दी गई। इस दौरान राजनीतिक दलों द्वारा उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की दरों का निर्धारण किया जाकर उसकी सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर राजनैतिक दलों में इंडियन नेशनल कॉंग्रेस की ओर से श्री सतीश गुप्ता, श्री मनोज सक्सेना, भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री दिनेश शर्मा, श्री ओम उमठ, बहुजन समाज पार्टी की ओर से श्री अमीन लाला सहित अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, जिला पेंशन एवं व्यय लेखा नोडल अधिकारी श्री आरबी धाकड़, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सुनील तिवारी भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |