मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभ,– मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन पत्र भरवाए
शाजापुर,,
प्रदेश में आवास योजना के लाभ से वंचित पात्र परिवारों के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज कुशाभाउ ठाकरे हॉल भोपाल से किया गया। जिसका सीधा प्रसारण शाजापुर जिले में एनआईसी विडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में मुख्यमंत्री लाडली बहना को दिखाया गया। इस दौरान अथितियों द्वारा ग्राम मुलीखेडा एवं पतोली की लाडली बहनाओ से मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के आवेदन पत्र भरवाए गए। साथ ही 450 रूपये में मिलने वाले रसोई गैस सिलेंडर की जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर ने जिले की ग्राम पंचायतों में लाडली बहनाओ से मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के आवेदन पत्र भरवाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री किशोर कन्याल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष टैगोर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लोकेंद्र खेजड़िया, जिला पंचायत सदस्य श्री जगदीश फौजी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री राकेश पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री मनोहर सिंह बाघेला, श्री महेश पाटीदार मौजूद थे।
#मुख्यमंत्री_लाडली_बहना_आवास_योजना #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP
CM Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh