रैल द्वारा श्री काशी (वाराणसी) धाम तीर्थ दर्शन के लिए 200 तीर्थ यात्री रवाना हुए, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने तीर्थ यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान

रैल द्वारा श्री काशी (वाराणसी) धाम तीर्थ दर्शन के लिए 200 तीर्थ यात्री रवाना हुए
—-
बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को दिया धन्यवाद
—-
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने तीर्थ यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान

#मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना के अन्तर्गत आज रैल द्वारा श्री काशी (वाराणसी) धाम तीर्थ दर्शन के लिए शाजापुर जिले के 200 बुजुर्ग तीर्थ यात्री रैल द्वारा रवाना हुए। कलेक्टर श्री किशोर कन्याल एवं श्री अम्बाराम कराड़ा तथा जनप्रतिनिधियों ने तीर्थ यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान किया। साथ ही उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर तीर्थ यात्रियों को रैल में बैठाया। इस दौरान तीर्थ यात्रा को जाने वाले बुजुर्ग यात्रा को लेकर बहुत खुश थे, उनके चेहरे पर खुशी की एक अलग ही आभा झलक रही थी। साथ ही सभी तीर्थ यात्रियों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं कलेक्टर श्री कन्याल को हृदय से धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी बुजुर्गों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खुशी-खुशी एवं मस्ती के साथ यात्रा का भरपूर आनंद लेते हुए जायें तथा उन्होंने सभी बुजुर्गों से जिले की उन्नति, प्रगति एवं खुशहाली की कामना करने के लिए कहा।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं नगरपालिका प्रभारी सीएमओ श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक तथा बुजुर्गों के परिवारजन मौजूद थे।


CM Madhya Pradesh Department of Religious trusts & Endowments, MP Jansampark Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |