शाजापुर
—-
खेलो इण्डिया की तर्ज पर खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2023 की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज कलेक्टर श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेंद्र नाथ पांडेय व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगरपालिका सीएमओ श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. निदारिया, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2023 के अंतर्गत होने वाली विकासखण्ड स्तर होने वाली चयन स्पर्धा एवं जिलास्तर होने वाली 18 खेलो की खेल प्रतियोगिताओ के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा अनुसार 12 से 14 सितम्बर 2023 तक जिले के प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है एवं जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए 17 सितम्बर 2023 को बालिका वर्ग की प्रतियोगिता एवं 18 सितम्बर 2023 को बालक वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित किये जाना का निर्णय लिया गया है। विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली चयन स्पर्धा में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडों, कबडडी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल-टेनिस, योगासन, व्हॉलीबॉल, टेनिस एवं शतरंज में चयन ट्रायल किया जा जायेगा तथा 06 खेल ताईक्वांडो, फैसिंग, रोईग, क्याकिंग, कैनोइंग, शूटिंग एवं आर्चरी का आयोजन सीधे राज्य स्तर पर किया जाएगा।
म.प्र. एवं संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार मुख्यमंत्री ब्लॉक स्तर पर पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए विकासखण्ड शुजालपुर में श्री हुकमसिंह परमार मो.नं. 9977879476, विकासखण्ड कालापीपल में श्री देवेन्द्र परमार मो.नं. 7974539244, विकासखण्ड मोमन बडोदिया में श्रीमती संगीता मुजाल्दे मो.न. 9993211703 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
इसी प्रकार विकासखण्ड शाजापुर श्री उमेष देथलिया मो नं. 9926495704 श्री जितेन्द्र शर्मा मो नं. 9713132417 पर सम्पर्क कर सकते है। बिना पंजीयन के ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा में खिलाडियो को शामिल नहीं किया जायेगा। पंजीयन फार्म के साथ पासपोर्ट साईज फोटो, मूल निवासी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, अध्ययनरत् कक्षा की मार्कशीट संलग्न करना अनिवार्य है। बिना दस्तावेजो के पंजीयन फार्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
#kheloMPyouthgames #sports #collectorshajapur #shajapur #MP
CM Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh