संयुक्त जांच दल द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई

शाजापुर, 09 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देशानुसार गत दिवस बेरछा में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं नापतोल संबंधी तथा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग, नापतोल विभाग एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

जाँच दल में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप शर्मा, निरीक्षक नापतोल श्री पीएस बारापात्रे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती दीपा टटवाडे एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजय सिंह खराडिया शामिल थे।

संयुक्त जाँच दल द्वारा बेरछा स्थित नवीन रेस्टोरेट, नाकोडा रेस्टोरेट, मॉ प्रभावेश्री होटल, देवनारायण होटल, मधुरम् स्वीट्स एवं नमकीन, गोपाल टेड्रर्स, भारत जनरल किराना स्टोर्स, बाबू महेश किराना स्टोर्स, मुकेश जैन स्टोर्स आदि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

जिसमें खाद्य औषधि प्रशासन द्वारा उक्त किराना जनरल स्टोर्स से नीलकण्ठ हल्दी पाउडर आदि, पोयारा श्योर, देशी घी, रजत रोस्टेट पीनट आदित्य एगमार्क हल्दी, मनमोजी चाय, AAA प्रीमियम रवा, पाण्डव रवा एवं मेदा, अशोक द्यी आदि के सेम्पल लिये गये एवं प्रकरण बनाया गया। नापतोल विभाग द्वारा नकोडा रेस्टोरेंट एवं मुकेश जैन स्टोर्स से इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा सत्यापित नहीं होने से जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा नवीन रेस्टोरेंट से 2, नाकोडा रेस्टोरेट से 2, मॉ प्रभावेश्री होटल से 1, देवनारायण होटल से 2 मधुरम् स्वीट्स एवं नमकीन से 2 घरेलू गैस सिलेण्डर इस प्रकार कुल 09 घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक रूप में प्रयोग करते हुए पाए जाने से जप्त कर प्रकरण बनाया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |