सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0, CMHO डॉ. आर निदारिया ने जिले के समस्त नागरिकों से की अपील

शाजापुर, 06 सितम्बर 2023/ भारत शासन द्वारा मीजल्स – रूबेला निर्मूलन के लिए वर्ष 2023 का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी तारतम्य में राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार 0 से 5 वर्ष तक के टीकाकरण से छूटे ये बच्चों को पूर्ण टीकाकृत करने के लिए जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 के द्वितीय चरण का आयोजन 11 से 16 सितम्बर 2023 तक व तृतीय चरण का आयोजन 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक किया जा रहा है। उक्त अभियान अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के टीकाकरण से छूटे हुये बच्चों को हेडकाउण्ट सर्वे के आधार पर ड्यूलिस्ट तैयार की जाकर पूर्ण टीकाकृत किया जायेगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकृत किया जायेगा। बच्चों एवं गर्भवती का टीकाकरण यूविन पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर निदारिया ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील है कि वे अपने एवं अपने आस-पास क्षेत्र के टीकाकरण से छूटे हुये 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का उक्त अभियान में नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीकाकरण अवश्य करायें एवं टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |