Maksi पुलिस की कार्यवाही 60 लीटर कच्ची शराब के साथ एक को पकड़ा

पुलिस मुख्यालय के द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत मक्सी पुलिस की कार्रवाई देखने को मिल रही है हाल ही में मक्सी में पदस्थ हुए टी आई भीम सिंह पटेल ने इस मामले में सख्ती करते हुए अपने अधीनस्थ अमले को कच्ची शराब को लेकर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया और टीम बनाई इसी क्रम में सफलता भी हाथ लगी । मक्सी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन में व थाना प्रभारी मक्सी निरी, भीम सिंह पटेल द्वारा जिला शाजापुर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 03.09.23 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम झोकर खोली रोड़ पर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब लिये कही जाने के लिये खड़ा है। जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पेरा बंदी कर आरोपी कपिल पिता अंतर कंजर उम्र 20 साल निवासी कंजर डेरा पांदा जिला देवास की पकड़ा जिसके कब्जे से दो प्लास्टिक की केन में रखी अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब 60 लीटर किमती 12,000/रुपये की जम की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक की माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। आरोपी से सघन पूछताछ कर अन्य अपराधों के बारे में पतारसी के प्रयास जारी है।
उक्त कार्यवाही में निरी भीम सिंह पटेल, उप निरी अंकित मुकाती, उनि तेज प्रकाश बोहरे.. सउनि अभिषेक दीक्षीत प्र आर शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्र आर. हिरदेश दांगी, आर. चन्द्रशेखर जाट की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |