तीन सीडीओपी और सीएमओ हाटपीपल्‍या को कार्य में लापरवाही पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश

शाजापुर
———-
समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। समयसीमा संबंधी लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सीडीओपी श्रीमती समीक्षा जैन, श्री मोहनलाल अहिरवाल, सुश्री प्रियंका जायसवाल, सीएमओ हाटपीपल्या को कार्य में लापरवाही पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मत्स्य विभाग को निर्देश दिये कि जिले में मांग के अनुसार मत्स्य बीज तत्काल उपलब्ध करायें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में बोरी बंधान का कार्य करें। कोटपा अधिनियम के तहत जिले में सार्वजनिक स्थानों पर लगातार कार्यवाही करें। ‘’मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल’’ अभियान में जिले में शेष बचे स्कूलों में टीवी शीघ्र लगाये।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |