“रिले तिरंगा रैली” का भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा ने फीता काटकर किया शुभारंभ


शाजापुर, 19 जुलाई 2022/ “हर घर तिरंगा” अभियान अन्‍तर्गत आज “रिले तिरंगा रैली” का शुभारंभ स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण से हुआ। रैली का शुभारंभ आज प्रातः 11 बजे कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी शैली कनाश की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अम्बाराम कराड़ा ने फीता काटकर किया।
भारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्‍य में अमृत महोत्‍सव मनाया जा रहा है। महोत्‍सव अन्‍तर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान पूरे देश में 11 अगस्‍त 2022 से 17 अगस्‍त 2022 तक चलाया जायेगा। अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा लोगों को जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय से आज “रिले तिरंगा रैली” का शुभारंभ किया गया। यह “रिले तिरंगा रैली” जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गो से होते हुए 19 जुलाई से लेकर 13 अगस्त 2022 तक जिले की चारों जनपदो की सभी पंचायतों में एक ग्राम पंचायत भवन से दूसरे ग्राम पंचायत जायेगी तथा सभी ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर 14 अगस्त 2022 को वापस जिला मुख्‍यालय पर आयेगी।

तिरंगा रिले रैली के साथ कलेक्टर श्री जैन, पुलिस अधीक्षक श्री डावर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, श्री अम्बाराम कराड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, गणमान्य नागरिको एवं विद्यार्थियों ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। साथ ही कलेक्टर सहित गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों ने ध्वज थाम कर दौड़ भी लगाई।

19 जुलाई को यह रैली जनपद पंचायत शाजापुर से होते हुए ग्राम पंचायत साजोद, सिहोदा, कपालिया, सिरोलिया में भ्रमण करेगी। जिला प्रशासन ने शाजापुर जिले के सभी नागरिको से इस जन-जागरूकता अभियान में अधिकाधिक शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत दुबे ने किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

OBC महिला ने SC लड़के से की शादी और आरक्षित पंचायत की बन गई सरपंच, विरोध के बाद खतरे में सरपंची     |     फ्रिज खोलते ही हुआ जोरदार धमाका, किसान की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     नाबाालिग की रेप और हत्या में गिरफ्तारी के विरोध में उतरा राजपूत समाज, कहा- जो अस्पताल लेकर गए उन्हें आरोपी बना दिया     |     राजा रघुवंशी हत्याकांड पर CM मोहन यादव का भावुक बयान, ‘शादी करने से डरने लगे हैं लोग     |     ‘मेरे पति 3 दिन से आए नहीं…’ पत्नी ने सल्फास की खा लीं गोलियां, सुसाइड नोट में बताया दर्द     |     ग्वालियर की जीत में ऋषभ की दमदार पारी, टीम का खुला खाता, जबलपुर की दूसरी हार     |     जैसी डिमांड, वैसी गाड़ी की चोरी… महज 3 हजार में गायब कर देते थे लग्जरी वाहन; भोपाल में पकड़े गए 7 चोर     |     पिता हिंदू, बेटा मुस्लिम और परिवार की ही लड़की से निकाह की जिद… जबलपुर में मां-बेटी की हत्या के पीछे की क्या है वजह?     |     सोनम रघुवंशी की राजदार ही पहुंचाएगी उसे जेल? राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस इन 2 गवाहों को करेगी कोर्ट में पेश     |     2015 में भोपाल जेल में हुई थी कैदी मोहसिन की मौत, अब TI, जेलर, 5 पुलिसकर्मी सहित डॉक्टर पर चलेगा हत्या का केस; क्या है मामला?     |